देश की खबरें | नायडू ने राज्यसभा सदस्यों से सुरक्षा उपायों का पालन करने को कहा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 सितंबर राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि परीक्षा हॉल में पर्चियों के लेन-देन की अनुमति नहीं है लेकिन कोविड-19 सुरक्षा उपायों के मद्देनजर उच्च सदन में सदस्य एक-दूसरे से संपर्क करने के लिए ऐसा कर सकते हैं।

नायडू ने उच्च सदन में सदस्यों को सलाह दी कि वे बैठक शुरू होने के बाद किसी भी स्पष्टीकरण के लिए सदन में बैठे अधिकारियों के पास नहीं आएं, साथ ही वे एक दूसरे सदस्यों की सीट पर भी नहीं जायें। अगर कोई मुद्दा जरूरी हो तो अपना ‘स्लिप’ (पर्ची) भेज सकते हैं।

यह भी पढ़े | Babri Masjid Demolition Case: इकबाल अंसारी का स्पेशल CBI कोर्ट से आग्रह- बाबरी विध्वंस मामला खत्म करें.

नायडू ने कहा, ‘‘सदन के सत्र में होने पर किसी भी सदस्य से टेबल कार्यालय तक नहीं आने की उम्मीद की जाती है ... सदस्यों से अनुरोध है कि वे अन्य सदस्य की सीट पर नहीं जाएं और उनके कानों के पास झुककर बातचीत नहीं करें। कृपया इससे बचें। यदि आपको कोई संदेश भेजना है तो पर्ची भेजें। ऐसा परीक्षा हॉल में करने की अनुमति नहीं है, लेकिन यहां अनुमति है।’’

नायडू की इस टिप्पणी पर सदस्य अपनी हंसी नहीं रोक सके।

यह भी पढ़े | Agriculture Reform Bills: शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल का बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस ने बिल का विरोध नहीं किया, बल्कि वॉकआउट करके मदद पहुंचाई.

जब एक सदस्य ने मजाकिया लहजे में पूछा कि क्या वे एक कप चाय के लिए आ सकते हैं, तो नायडू ने कहा कि वे अनौपचारिक रूप से पर्चियां भेज सकते हैं और वह इस मुद्दे को यथासंभव संबोधित करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने सभी सांसदों को सभापति के कार्यालय में नहीं आने की भी सलाह दी और कहा कि हालांकि उन्हें लोगों से मिलने में अच्छा लगता है लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में सुरक्षा मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।

कोरोना वायरस महामारी की छाया में सोमवार से शुरू हुए 18 दिनों के मानसून सत्र में कई चीजें पहली बार होती दिख रहीं हैं। इसमें बिना किसी छुट्टी के अलग अलग पाली में दोनों सदनों की बैठकें हो रही हैं और नकारात्मक कोविड-19 रिपोर्ट रखने वालों को संसद में प्रवेश देना और इसके अलावा मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)