एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नायडू और बिरला ने मानसून सत्र की संभावना पर गौर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद का मानसून सत्र आयोजित करने और दोनों सदनों के सदस्यों के शारीरिक दूरी के साथ बैठने की व्यवस्था से जुड़ी संभावनाओं पर सोमवार को चर्चा की।

देश की खबरें | नायडू और बिरला ने मानसून सत्र की संभावना पर गौर किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 जुलाई राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद का मानसून सत्र आयोजित करने और दोनों सदनों के सदस्यों के शारीरिक दूरी के साथ बैठने की व्यवस्था से जुड़ी संभावनाओं पर सोमवार को चर्चा की।

नायडू और बिरला ने शारीरिक दूरी के नियम की अनुपालना करते हुए बैठने के लिए स्थान की क्षमता को देखने के लिए दोनों सदनों के कक्ष (चैम्बर) और दीर्घाओं का मुआयना किया।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 8240 नए मरीज पाए गए, 176 की मौत: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूत्रों के मुताबिक, बाद में दोनों ने हर सदन की कार्यवाही के लिए दोनों सदनों के कक्ष के इस्तेमाल पर चर्चा की।

सूत्रों ने बताया कि यह प्रस्ताव था कि लोकसभा के सदस्य सत्र के दौरान सदन के कक्ष और दीर्घाओं में बैठें और राज्यसभा की स्थिति में भी ऐसा ही हो।

यह भी पढ़े | चीन और पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश, जुलाई के अंत तक भारत पहुंचेगा विध्वंसक फाइटर प्लेन राफेल.

उन्होंने कहा कि जो सदस्य अपने सदन के कक्ष एवं दीर्घाओं में नहीं आ पाएंगे उन्हें दूसरे सदन के कक्ष एवं दीर्घाओं में स्थान दिया जाएगा।

राज्यसभा के कक्ष और दीर्घाओं में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कुल 127 लोग समाहित हो सकते हैं। दूसरी तरफ, लोकसभा के कक्ष और दीर्घाओं में सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए करीब 290 लोग आ सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि अगर इस विकल्प का चुनाव होता है तो कई साजो-समान संबंधी और तकनीकी मुद्दों का निदान करना होगा।

अगले महीने मानसून सत्र बुलाए जाने की संभावना है।

सूत्रों ने बताया कि महासचिवों से कहा गया है कि अंतिम निर्णय से पहले वे सभी मुद्दों पर गौर करें। अन्य विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2020 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).