खेल की खबरें | ‘बर्थडे ब्वॉय’ थीम से हारे नागल, यूएस ओपन में सफर समाप्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सुमित नागल ने पूरे मैच के दौरान अपना चिर परिचित जुझारूपन जरूर दिखाया लेकिन इसके बावजूद उन्हें यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में विश्व में नंबर तीन डोमिनिक थीम के खिलाफ लगातार सेटों में हार सामना करना पड़ा।

न्यूयार्क, चार सितंबर सुमित नागल ने पूरे मैच के दौरान अपना चिर परिचित जुझारूपन जरूर दिखाया लेकिन इसके बावजूद उन्हें यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में विश्व में नंबर तीन डोमिनिक थीम के खिलाफ लगातार सेटों में हार सामना करना पड़ा।

अपना 27वां जन्मदिन मना रहे दूसरी वरीयता प्राप्त आस्ट्रियाई थीम ने गुरुवार को आर्थर ऐस स्टेडियम में खेले गये मैच में शुरू से दबदबा बनाये रखा और भारतीय खिलाड़ी को 6-3, 6-3, 6-2 से हराया।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: आईपीएल के लिए राजस्थान रॉयल्स का पार्टनर बना एपीआईएस हनी.

इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले थीम ने नागल के वीडियो देखे थे और वह समझ गये थे कि उनका फोरहैंड मजबूत है। वह अच्छी तैयारी और स्पष्ट रणनीति के साथ कोर्ट पर उतरे और भारतीय खिलाड़ी को फोरहैंड की तरफ अधिक गेंदें नहीं दी।

नागल ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘आभार 2020 यूएस ओपन। काफी कुछ सीखने को मिला। कड़ी मेहनत जारी रखूंगा। समर्थन के लिये सभी का आभार। ’’

यह भी पढ़े | RP Singh Blessed with Baby Boy: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज रूद्र प्रताप सिंह बनें पिता, ट्वीट कर दी जानकारी.

नागल पहले दौर में जीत दर्ज करके पिछले सात वर्षों में किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा में मैच जीतने वाले पहले भारतीय बने थे लेकिन दो बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले थीम की चुनौती से पार पाना आसान नहीं था।

थीम ने नागल की शुरू में ही सर्विस तोड़ दी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने इसके बावजूद अपने प्रतिद्वंद्वी को दबाव में रखा और दस मिनट तक चले पांचवें गेम में पांच बार ब्रेक प्वाइंट लेने के मौके बनाये। उन्होंने पांचवें अवसर पर थीम की गलती का फायदा उठाकर ब्रेक प्वाइंट लिया और स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया।

थीम ने हालांकि अपने अनुभव का अच्छा इस्तेमाल किया और फिर जल्द ही नागल की सर्विस तोड़कर सेट भी अपने नाम कर दिया।

दूसरे सेट में भी नागल ने शुरू में अपनी सर्विस गंवा दी थी। आस्ट्रियाई खिलाड़ी की सर्विस पहले से बेहतर हो गयी। उन्होंने सातवें गेम में भी क्रास कोर्ट विनर से भारतीय खिलाड़ी की सर्विस तोड़ी। नागल हालांकि इसके बाद ब्रेक प्वाइंट लेने में सफल रहे लेकिन अगले गेम में अपनी सर्विस नहीं बचा पाये जिससे थीम दो सेट की बढ़त पर हो गये।

नागल ने तीसरे सेट में एक मैच प्वाइंट भी बचाया लेकिन यह साफ था कि इस युवा भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी शीर्ष खिलाड़ियों को परेशानी में डालने के लिये पर्याप्त नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी