देश की खबरें | नगालैंडः पृथक केंद्र से छोड़े गए व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि, स्वास्थ्य सचिव हटाए गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में प्रधान सचिव को पद से हटा दिया है, क्योंकि चेन्नई से लौटे एक शख्स को पृथक केंद्र से कोविड-19 की जांच के नतीजे आने से पहले ही छोड़ दिया गया। बाद में जांच रिपोर्ट में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
कोहिमा, 31 मई नगालैंड सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में प्रधान सचिव को पद से हटा दिया है, क्योंकि चेन्नई से लौटे एक शख्स को पृथक केंद्र से कोविड-19 की जांच के नतीजे आने से पहले ही छोड़ दिया गया। बाद में जांच रिपोर्ट में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि राज्य सरकार ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़े | कोरोना एक्सप्रेस के बयान पर घिरीं ममता बनर्जी, भाजपा सांसद राजू बिष्ट ने कहा-मजदूरों से मांगें माफी.
प्रधान सचिव मेनुखोल जॉन को स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है और कला एवं संस्कृति के आयुक्त और सचिव एहोला थोज़ को यह प्रभार दिया गया है।
उसने कहा कि सरकार ने चेन्नई से लौटे लोगों को तुएनसांग ले जाने की जांच करने के लिए जिला एवं सत्र अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एल एन सेमा की अगुवाई में तीन सदस्यीय एक समिति गठित की है। यह समिति 15 दिन में रिपोर्ट देगी।
इस व्यक्ति को कोहिमा में पृथक केंद्र में रखा गया था और 25 मई को उसे छोड़ दिया गया। उसकी रिपोर्ट अगले दिन आई जिसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
वह 150 अन्य लोगों के साथ तुएनसांग जिला लौट गया।
नगालैंड इन-सर्विस डॉक्टर्स एसोसिशन (एनआईडीए) ने स्वास्थ्य विभाग से प्रधान सचिव को हटाने पर एतराज जताया है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री एस पी फोम ने बताया कि इस बीच, चेन्नई से लौटे सात और लोगों के रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 43 हो गई।
प्रवासी लोगों के वापस आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)