देश की खबरें | नगालैंड उपचुनाव: दो विधानसभा सीटों के लिए आठ उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड में दो विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए कुल आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
कोहिमा, 16 अक्टूबर नगालैंड में दो विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए कुल आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
राज्य के एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कोहिमा जिले की दक्षिणी अंगामी-एक सीट और किफिरे जिले की पुंगरो-किफिरे सीट के उप चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का शुक्रवार को अंतिम दिन था।
राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी अभिजीत सिन्हा ने कहा कि सत्ताधारी राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक प्रगतिशील पार्टी (एनडीपीपी) की ओर से मेडो योखा, विपक्षी दल एनपीएफ की ओर से किकोवी किरहा और निर्दलीय उम्मीदवार एस पी जशुमो ने दक्षिणी अंगामी-एक सीट के लिए पर्चा दाखिल किया।
यह भी पढ़े | Gang Raped in Jharkhand: झारखंड में 7 दिनों के भीतर दूसरी नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खासो आनर, भाजपा के एल संगतम और निर्दलीय उम्मीदवार के. शेलूमथोंग, टी यंग्सो संगतम और के. यिमचुंगर ने पुंगरो-किफिरे सीट से पर्चा दाखिल किया।
अधिकारी ने कहा कि नामांकन की जांच शनिवार को की जाएगी और सोमवार को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)