देश की खबरें | नगालैंड विधानसभा ने दो सरकारी विधेयक पारित किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड विधानसभा ने बृहस्पतिवार को दो सरकारी विधेयक पारित किए जिनमें से एक नगर नियोजन कानून में संशोधन के लिए और दूसरा राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के वास्ते स्थापित सरकारी एजेंसी को मान्यता प्रदान करने से संबंधित है।
कोहिमा, छह मार्च नगालैंड विधानसभा ने बृहस्पतिवार को दो सरकारी विधेयक पारित किए जिनमें से एक नगर नियोजन कानून में संशोधन के लिए और दूसरा राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के वास्ते स्थापित सरकारी एजेंसी को मान्यता प्रदान करने से संबंधित है।
मंगलवार को विधानसभा में दोनों विधेयक पेश किए गए।
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने ‘नगालैंड नगर एवं ग्राम नियोजन (चौथा संशोधन) विधेयक, 2025’ पर विचार और पारित करने के लिए प्रस्ताव रखा। उपमुख्यमंत्री जेलियांग ने ‘नगालैंड निवेश और विकास प्राधिकरण (सत्यापन) विधेयक, 2025’ को पारित करने की प्रक्रिया शुरू की।
रियो ने कहा कि नगर नियोजन से संबंधित मौजूदा कानून में सरकार ने नगर नियोजन योजनाओं और अर्ध-नगरीय क्षेत्रों के लिए दो खंड जोड़े हैं।
विधानसभा सचिवालय द्वारा संशोधन मांगे गए थे। हालांकि 60 सदस्यीय सदन में विपक्ष न होने के कारण कोई सवाल नहीं उठाया गया।
विधानसभा अध्यक्ष शारिंगेन लोंगकुमेर ने दोनों विधेयकों पर मतदान कराया और उन्हें ध्वनिमत से सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)