खेल की खबरें | जुझारू प्रदर्शन के बावजूद अर्जेंटीना ओपन में हारे नागल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बेखौफ टेनिस का प्रदर्शन करते हुए भारत के सुमित नागल दुनिया के 46वें नंबर के खिलाड़ी अलबर्ट रामोस विनोलास से करीबी मुकाबले में हारकर अर्जेंटीना ओपन के पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए ।

ब्यूनस आयर्स, छह मार्च बेखौफ टेनिस का प्रदर्शन करते हुए भारत के सुमित नागल दुनिया के 46वें नंबर के खिलाड़ी अलबर्ट रामोस विनोलास से करीबी मुकाबले में हारकर अर्जेंटीना ओपन के पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए ।

निर्णायक सेट में 2 . 5 से पिछड़ने के बावजूद नागल ने हार नहीं मानी । कई अहम मौकों पर गलतियों का हालांकि उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा और वह दो घंटे 26 मिनट तक चले मैच में 6 . 4, 2 . 6, 5 . 7 से हार गए ।

एटीपी टूर पर क्वालीफायर के तौर पर खेलने के बाद यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था ।

इससे उन्हें 45 मुख्य ड्रॉ रैंकिंग अंक मिले और वह विश्व रैंकिंग में 150 से 132वें स्थान पर पहुंच गए । पिछले दौर में उन्होंने दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टियन गारिन को हराया था ।

नागल ने कहा ,‘‘ इस प्रदर्शन से मेरा आत्मविश्वास बढा है । हाल ही में मैने शीर्ष 60 में शामिल कई खिलाड़ियों के साथ करीबी मुकाबले खेले हैं । मुझे खुशी है कि इस स्तर पर अच्छा खेल पा रहा हूं ।’’

उन्होंने कहा कि वह खुद पर शीर्ष 100 में शामिल होने का दबाव नहीं बना रहे हैं ।उन्होंने कहा ,‘‘ मैं बस अच्छा खेलते रहना चाहता हूं । शीर्ष 100 में जगह बनाने का कोई दबाव नहीं ले रहा । देखते हैं कि आगे क्या होता है ।’’

नागल को यहां 9240 डॉलर ईनामी राशि मिली ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\