देश की खबरें | नगा होहो ने नगालैंड में दशकों पुराने हिंसक आंदोलन का समाधान निकालने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगा जनजातीय समूहों के शीर्ष संगठन ‘नगा होहो’ के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को केंद्र से एनएससीएन-आईएम के साथ चल रही शांति प्रक्रिया का जल्द समापन करने और नगालैंड में दशकों पुराने हिंसक आंदोलन का समाधान निकालने का आग्रह किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अगस्त नगा जनजातीय समूहों के शीर्ष संगठन ‘नगा होहो’ के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को केंद्र से एनएससीएन-आईएम के साथ चल रही शांति प्रक्रिया का जल्द समापन करने और नगालैंड में दशकों पुराने हिंसक आंदोलन का समाधान निकालने का आग्रह किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नगा होहो की नौ सदस्यीय टीम ने केंद्रीय पूर्वोतर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और उन्हें एनएससीएन-आईएम तथा केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के बीच शांति वार्ता की धीमी प्रगति के बारे में अवगत कराया।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh woman Carried On Cot to Hospital: खाट पर सिस्टम, सड़क न होने के कारण बीमार मां को खाट पर लेकर अस्पताल निकले बेटे, देखें वीडियो.

सूत्रों ने बताया कि नगा होहो ने सिंह को बताया कि सभी सिद्धांतों और ढांचे पर सहमति व्यक्त की जानी चाहिए और उन्हें एकतरफा नहीं बदला जाना चाहिए।

सूत्रों के अनुसार प्रतिनिधिमंडल ने सिंह को बताया कि भारत सरकार और एनएससीएन-आईएम के बीच 2015 ‘रूपरेखा समझौता’ पर हस्ताक्षर किये गये थे लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल रहा है और न ही राजनीतिक चर्चा में कोई प्रगति हुई है।

यह भी पढ़े | Union Minister Shripad Y Naik Tests Positive For COVID-19: मोदी सरकार में एक और मंत्री श्रीपद वाई नाइक कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकरी.

एनएससीएन-आईएम के महासचिव थुलिंगलेंग मुइवा और वार्ताकार एवं नगालैंड के राज्यपाल आरएन रवि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में तीन अगस्त, 2015 को इस समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।

एनएससीएन-आईएम ने मंगलवार को शांति वार्ता के लिए वार्ताकार आर एन रवि पर निशाना साधा था और शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए नये वार्ताकार को नियुक्त किये जाने की मांग की।

नगा उग्रवादी समूह ने एक बयान में कहा था कि केन्द्र सरकार को शांति वार्ता आगे बढ़ाने के लिए नये वार्ताकार को नियुक्त करना चाहिए।

एनएससीएन-आईएम नेतृत्व इस समय दिल्ली में है और पिछले कुछ दिनों में आधिकारिक स्तर की दो दौर की वार्ता हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\