देश की खबरें | नड्डा के काफिले पर हमला : इंदौर के 100 चौराहों पर फूंके गए ममता बनर्जी के पुतले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के काफिले पर पश्चिम बंगाल में हमले को लेकर तीखा आक्रोश जताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार शाम यहां 100 प्रमुख चौराहों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुतले फूंके।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर (मध्यप्रदेश), 10 दिसंबर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के काफिले पर पश्चिम बंगाल में हमले को लेकर तीखा आक्रोश जताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार शाम यहां 100 प्रमुख चौराहों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुतले फूंके।

इंदौर की भाजपा इकाई के अध्यक्ष गौरव रणदीवे की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता शहर के राजबाड़ा चौक पर जुटे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके पुतले को आग के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़े | JEE Exam: अब एक वर्ष में चार बार होंगी जेईई की परीक्षाएं.

रणदीवे ने संवाददाताओं से कहा, "पश्चिम बंगाल में भाजपा के बढ़ते जनाधार से बौखलाए तृणमूल कांग्रेस के गुंडे लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं। नड्डा के काफिले पर उनके हमले के बाद ममता बनर्जी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।"

उन्होंने बताया कि नड्डा के काफिले पर हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के 100 प्रमुख चौराहों पर बनर्जी के पुतले फूंके।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: केंद्र के रवैये से आक्रामक हुए किसान, कहा-अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो रेलवे ट्रैक को करेंगे ब्लॉक.

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं ने नड्डा के काफिले पर उस समय हमला किया जब वह भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने डायमंड हार्बर जा रहे थे। इसमें भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी के कई नेता घायल हो गए।

इंदौर, विजयवर्गीय का गृहनगर है और इस हमले पर भड़के उनके समर्थक बनर्जी के खिलाफ आक्रोश जता रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now