देश की खबरें | भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से नड्डा ने किया संवाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद कर कोविड-19 संकट से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ अभियान सहित अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के संबंध में केंद्र की विभिन्न घोषणाओं पर चर्चा की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 जुलाई भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद कर कोविड-19 संकट से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ अभियान सहित अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के संबंध में केंद्र की विभिन्न घोषणाओं पर चर्चा की।

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई डिजिटल बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के विजय रूपाणी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदीयुरप्पा, हरियाणा के मनोहरलाल खट्टर, उत्तराखंड के त्रिवेंद्र सिंह रावत, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: कानपुर में अपहरण और हत्या का 1 और मामला, 1 गिरफ्तार.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी इस बैठक में शामिल हुए।

खट्टर ने बैठक के बारे में ट्वीट किया, ‘‘आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी एवं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी जी के साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की डिजिटल बैठक में सम्मिलित हुआ तथा कोरोना के विरुद्ध निर्णायक रणनीति और अर्थव्यवस्था पर कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए।’’

यह भी पढ़े | वायुसेना प्रमुख आर.के.एस. भदौरिया अंबाला में करेंगे राफेल लड़ाकू विमानों की अगवानी.

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित ‘‘आत्मनिर्भर पैकेज’’ के प्रभावी क्रियान्वयन और रेहड़ी पटरी वालों के कल्याण आदि विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।

इससे पहले, नड्डा ने मंगलवार सुबह झारखंड के आठ जिलों में नवनिर्मित कार्यालयों का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उद्घाटन करने के बाद प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि बुधवार को वह भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद करेंगे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रेहड़ी पटरी वालों के लिए लगभग 5,000 करोड़ रुपये आवंटित करने का जो काम केंद्र सरकार ने किया है, उसमें कार्यकर्ताओं को भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि हमारे लोग जल्द से जल्द ठेले, रेहड़ी पटरी वालों का रजिस्ट्रेशन करवाएं। उनको पैसे दिलाएं, ताकि उनका दैनिक खर्च ठीक से चले।’’

उल्लेखनीय है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए लगातार डिजिटल रैलियों का आयोजन कर रही है। नड्डा अब तक दर्जन भर से अधिक राज्यों में ऐसी रैलियों को संबोधित कर चुके हैं।

झारखंड के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि फरवरी-मार्च में जब कोविड-19 आया, तब अमेरिका, स्पेन, इटली और यूरोप के देशों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं और वहां के नेता खुद को असहाय महसूस कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘उसका कारण यह था कि वहां के नेता अर्थव्यवस्था और मानवता के बीच में किसी एक को चुन नहीं पा रहे थे कि किसे प्राथमिकता दी जाए। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘जान है तो जहान है’।’’

कोरोना वायरस संक्रमण के बीच सरकार द्वारा देश भर में तैयार किये गये स्वास्थ्य संबंधी अवसंरचनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस बीमारी से ठीक होने की दर भारत में आज 63 फीसदी है।

आत्मनिर्भर पैकेज का जिक्र करते हुए नड्डा ने नेताओं से अपील की कि वे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षत करें, ताकि वे आत्मनिर्भर भारत की बारीकियों को समझें और जिसे सुविधा मिलनी है, उसे उन तक पहुंचाने की सफल कोशिश करें।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\