खेल की खबरें | हार के बाद नडाल का आटोग्राफ लिया प्रतिद्वंद्वी कोरडा ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के 20 वर्ष के क्वालीफायर सेबेस्टियन कोरडा ने फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में रफेल नडाल से हारने के बाद ऐसा ही किया ।

अमेरिका के 20 वर्ष के क्वालीफायर सेबेस्टियन कोरडा ने फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में रफेल नडाल से हारने के बाद ऐसा ही किया ।

कोरडा ने 12 बार के चैम्पियन नडाल से मिली हार के बाद कहा ,‘‘ मैं बचपन से उनका दीवाना हूं । मैने उनका हर मैच देखा है, चाहे वह किसी भी टूर्नामेंट में खेल रहे हों । वह मेरे हीरो रहे हैं ।’’

यह भी पढ़े | Mumbai: आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने के आरोप में तीन गिरफ्तार.

उन्होंने कहा ,‘‘ यह मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ पल है और मैं इससे बेहतर की कल्पना नहीं कर सकता था ।’’

कोरडा 1991 के बाद फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचने वाले सबसे युवा अमेरिकी है । उनके माता पिता दोनों टेनिस खिलाड़ी रहे हैं ।

यह भी पढ़े | KXIP vs CSK 18th IPL Match 2020: शेन वाटसन और फाफ डू प्लेसिस की नाबाद हाफ सेंचुरी, चेन्नई ने पंजाब को 10 विकेट से रौंदा.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\