इस खिताबी जीत के साथ नडाल ने रोजर फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। इससे पहले पुरुष एकल में सबसे अधिक मेजर खिताब जीतने का रिकॉर्ड फेडरर के नाम था।
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के लिए चुनौती पेश कर रहे थे।
यह भी पढ़े | French Open 2020: Novak Djokovic को हरा Rafael Nadal ने जीता अपना 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब.
नडाल ने ऐस के साथ जीत दर्ज की जिसके बाद वह अपने घुटने पर बैठकर हंसने लगे और अपने हाथ हवा में लहराए।
नडाल ने अपने पसंदीदा टूर्नामेंट में खिताबी जीत के दौरान इस साल एक भी सेट नहीं गंवाया। दुनिया के दूसरे नंबर के इस खिलाड़ी की फ्रेंच ओपन में यह 100वीं जीत भी है। उन्होंने रोलां गैरो पर जीत-हार के रिकॉर्ड को 100-2 तक पहुंचाया। इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल में नडाल का रिकार्ड 26-0 हो गया है। पेरिस में नडाल की यह लगातार चौथी खिताबी जीत है।
यह भी पढ़े | MI vs DC 27th IPL Match 2020: शिखर धवन की हाफ सेंचुरी, दिल्ली ने मुंबई को दिया 163 रनों का लक्ष्य.
स्पेन के इस दिग्गज खिलाड़ी ने इससे पहले 2005-08 के बीच लगातार चार और फिर 2010-14 के बीच लगातार पांच बार फ्रेंच ओपन खिताब जीता। इसके अलावा वह चार बार अमेरिकी ओपन, दो बार विंबडलन और एक बार आस्ट्रेलिया ओपन का खिताब भी जीत चुके हैं।
नडाल ने पहली बार ग्रैडस्लैम जीतने के मामले में फेडरर की बराबरी की थी। दोनों के नाम 2003 में एक भी ग्रैंडस्लैम खिताब नहीं था। फेडरर ने उसी साल विंबलडन ने अपना पहला खिताब जीता जबकि नडाल ने अपना पहला खिताब पेरिस में 2005 में जीता।
नडाल 1972 से फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उनके पहले और नवीनतम ग्रैंडस्लैम खिताब के बीच 15 साल से अधिक का अंतर है जो पुरुष वर्ग में सबसे बड़ा अंतर है।
नडाल और जोकोविच के बीच यह 56वां मुकाबला था जो पेशेवर युग में किन्हीं दो पुरुष खिलाड़ियों के बीच सबसे अधिक मुकाबले हैं। ग्रैंडस्लैम फाइनल में ये दोनों खिलाड़ी नौवीं बार आमने सामने थे और इस तरह इन्होंने नडाल और फेडरर के बीच सबसे अधिक ग्रैंडस्लैम फाइनल की बराबरी की।
जोकोविच ने नडाल के खिलाफ पिछले 18 में से 14 मुकाबले जीते हैं और कुल मुकाबलों के मामले में 29-26 से आगे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY