देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रहस्यमयी बीमारी: 38 मरीजों को पूरी तरह ठीक होने के बाद छुट्टी दी गयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के बधाल गांव में रहस्यमय बीमारी के कारण बीमार पड़े और विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराए गए 38 मरीजों को पूरी तरह ठीक होने के उपरांत छुट्टी दे दी गयी है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

जम्मू, सात फरवरी जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के बधाल गांव में रहस्यमय बीमारी के कारण बीमार पड़े और विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराए गए 38 मरीजों को पूरी तरह ठीक होने के उपरांत छुट्टी दे दी गयी है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

मुख्य सचिव अटल डुल्लो की अध्यक्षता में वृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की एक बैठक में यह जानकारी दी गयी कि वर्तमान में राजौरी में 60 परिवारों के 363 लोग विभिन्न सुविधाओं के साथ पृथक-वास में रखे गये हैं।

इस रहस्यमय बीमारी ने सात दिसंबर से 19 जनवरी के बीच बधाल में तीन परिवारों के 17 लोगों की जान ले ली है।

स्वास्थ्य सचिव सैयद आबिद राशिद शाह ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा, "बीमारी के लक्षण वाले 55 व्यक्तियों में से 38 को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।’’

उन्होंने कहा कि वर्तमान में अस्पतालों में कोई नई भर्ती नहीं आई है और मौजूदा रोगियों की जांच स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान(पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स), नई दिल्ली के डॉक्टरों की टीमों द्वारा की गई है।

संभागीय आयुक्त (जम्मू) रमेश कुमार ने कहा, "फिलहाल 60 अलग-अलग परिवारों के 363 लोगों को पृथक-वास में रखा गया है, जबकि 592 पशुओं की देखभाल पशु एवं भेड़पालन विभाग के कर्मचारी कर रहे हैं, ताकि उनके स्वास्थ्य की रक्षा की जा सके।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now