विदेश की खबरें | म्यामां में मतदान आरंभ, सू ची के जीतने की संभावना

म्यामां के तीन करोड़ 70 लाख से अधिक लोग इस चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। देश की 90 से अधिक पार्टियों ने संसद के ऊपरी और निचले सदन के लिये उम्मीदवार खड़े किए गए हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण के डर से मतदान के दौरान सभी एहतियातन इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़े | US Election Results 2020: PM नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर जो बाइडेन को दी बधाई, कहा- साथ मिल कर काम करेंगे दोनों देश.

म्यामां में 2015 में हुये चुनाव में नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी की जबरदस्त जीत के साथ देश से 50 साल के सैन्य अथवा सैन्य निर्देशित शासन का अंत हुआ था।

एनएलडी पार्टी के सामने पांच साल पहले की तरह इस बार भी सैन्य समर्थित ‘यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डिवेल्पमेंट पार्टी’ की सबसे बड़ी चुनौती है। ‘यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डिवेल्पमेंट पार्टी’ ने संसद में विपक्ष का नेतृत्व किया था।

यह भी पढ़े | US Election Results 2020: अमेरिका के 46वें प्रेसिडेंट बनने जा रहे जो बाइडेन ने कहा- मैं ऐसा राष्ट्रपति बनने की प्रतिज्ञा लेता हूं जो समाज को बांटेगा नहीं जोड़ेगा.

सेना ने 2008 में संविधान तैयार किया था जिसके अनुसार संसद की 25 फीसदी सीटें सेना को स्वत: मिल जाती हैं जो संवैधानिक बदलाव को अवरूद्ध करने के लिये पर्याप्त हैं।

देश में लहर सू ची की पार्टी की है और वह जीत सकती है, हालांकि गरीबी दूर करने और जातीय समूहों के बीच तनाव को कम करने में नाकाम रहने के कारण इस बार पार्टी को अपेक्षाकृत कम मत मिलने के आसार हैं। सू ची देश में अब तक की सबसे लोकप्रिय नेता हैं और उनकी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी का देश भर में मजबूत नेटवर्क है ।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि वह सोमवार सुबह से चुनाव परिणामों की घोषणा करना शुरू कर सकता है, लेकिन सभी परिणाम आने में एक सप्ताह का समय लग सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)