देश की खबरें | मेरी मां का कठिन परिश्रम रंग लाया : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पुत्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बेटे निकुंज गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी मां के 30 वर्ष का कठिन परिश्रम आखिरकार आज रंग लाया और वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गईं।
नयी दिल्ली, 20 फरवरी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बेटे निकुंज गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी मां के 30 वर्ष का कठिन परिश्रम आखिरकार आज रंग लाया और वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गईं।
पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में लौटी है।
निकुंज ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा कि 20 साल की उम्र में वह अपने दम पर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष बनी थीं।
उन्होंने कहा, “मेरी मां के पास कोई राजनीतिक समर्थन नहीं था और दिन-रात अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने आज यह मुकाम हासिल किया है।”
निकुंज ने कहा, “मेरी मां की कड़ी मेहनत ने उनके राजनीतिक करियर को बनाया। उन्होंने महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है, दो बार पार्षद, भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रहीं और अब मुख्यमंत्री बनी हैं।”
उन्होंने बताया कि उनकी मां ने हमेशा मजबूत पारिवारिक संबंध बनाए रखे हैं और उनके राजनीतिक सफर के दौरान समूचे परिवार का पूरा समर्थन मिला है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)