Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर में महिला को बंधक बनाकर तीन दिनों तक दुष्कर्म
मुजफ्फरनगर जिले में 24 वर्षीय महिला को कथित तौर पर तीन दिनों तक बंधक बनाए रखने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
मुजफ्फरनगर (उप्र), 21 नवंबर : मुजफ्फरनगर जिले में 24 वर्षीय महिला को कथित तौर पर तीन दिनों तक बंधक बनाए रखने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
पुलिस में दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार, महिला को एक शख्स जबरन एक होटल में ले गया जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया और तीन दिन उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने बताया कि महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने अपने आप को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसकी पिटायी की. यह भी पढ़ें :गुजरात सरकार स्मार्टफोन खरीदने के लिए किसानों को 1,500 रुपये की सहायता देगी
उन्होंने बताया कि महिला और आरोपी एक-दूसरे को जानते हैं. आरोपी राहुल वर्मा फरार है. उन्होंने बताया कि महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2021 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

