पणजी, 25 मई कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गोवा में मुसलमानों ने सोमवार को सादगी से ईद मनायी और अपने घरों में ही नमाज पढ़ी।
इस तटीय राज्य में सभी मस्जिदें सूनी रहीं क्योंकि एसोसिएशन ऑफ ऑल गोवा मुस्लिम जमात ने परामर्श जारी किया था और लोगों से एक दूसरे से दूरी बनाकर रखने और लॉकडाउन दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की थी।
एसोसिएशन ऑफ ऑल गोवा मुस्लिम जमात के अध्यक्ष बशीर शेख ने कहा, ‘‘ पहले इस त्योहार पर पणजी के समीप बेतिम की मस्जिद में 5000-6000 लोग नमाज पढ़ा करते थे लेकिन आज वहां कोई नहीं था।’’
पणजी, मडगांव, मापुसा और वास्को के मुख्य बाजारों में इस बार त्योहार की रौनक गायब थी।
शेख ने कहा कि एसोसिएशन ने समुदाय के सदस्यों से अपने परिवार के साथ घरों में नमाज पढ़ने की अपील की थी।
उन्होंने मुसलमानों से इस त्योहार पर पड़ोसियों और जरूरतमंदों का भी ख्याल रखने की अपील की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY