Maharashtra: नासिक में मुस्लिम आध्यात्मिक गुरू की गोली मारकर हत्या
महाराष्ट्र में नासिक जिले के येवला कस्बे में अफगानिस्तान से ताल्लुक रखने वाले 35 वर्षीय मुस्लिम आध्यात्मिक गुरू की मंगलवार को चार अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
मुंबई, 6 जुलाई : महाराष्ट्र में नासिक जिले के येवला कस्बे में अफगानिस्तान से ताल्लुक रखने वाले 35 वर्षीय मुस्लिम आध्यात्मिक गुरू की मंगलवार को चार अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण पता नहीं चला है. यह घटना मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर येवला कस्बे के एमआईडीसी इलाके में एक खुले भूखंड पर शाम को घटी. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में इस वर्ष 35 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे : योगी आदित्यनाथ
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार मृतक की पहचान ख्वाजा सैयद चिश्ती के तौर पर की गयी है जिन्हें येवला में सूफी बाबा के नाम से जाना जाता था. पुलिस के अनुसार हमलावर सूफी बाबा की हत्या करने के बाद उनकी एसयूवी गाड़ी लेकर मौके से भाग गये.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2022 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

