देश की खबरें | असम विधानसभा में मुस्लिम विधायकों को शुक्रवार की नमाज के लिए अल्पविराम की परंपरा खत्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम विधानसभा में मुस्लिम विधायकों को शुक्रवार को नमाज अदा करने के लिए दो घंटे का अल्पविराम देने की दशकों पुरानी परंपरा को चालू बजट सत्र के दौरान पहली बार खत्म कर दिया गया।

गुवाहाटी, 21 फरवरी असम विधानसभा में मुस्लिम विधायकों को शुक्रवार को नमाज अदा करने के लिए दो घंटे का अल्पविराम देने की दशकों पुरानी परंपरा को चालू बजट सत्र के दौरान पहली बार खत्म कर दिया गया।

यह फैसला अगस्त में सदन के पिछले सत्र में लिया गया था, लेकिन इसे इस सत्र से लागू किया गया।

इस फैसले पर असंतोष जताते हुए एआईयूडीएफ विधायक रफीकुल इस्लाम ने कहा कि यह संख्या के आधार पर थोपा गया फैसला है।

इस्लाम ने कहा, ‘‘विधानसभा में करीब 30 मुस्लिम विधायक हैं। हमने इस कदम के खिलाफ अपने विचार व्यक्त किए थे। लेकिन उनके (भाजपा) पास संख्या बल है और वे उसी के आधार पर इसे थोप रहे हैं।’’

विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया ने कहा कि मुस्लिम विधायकों के लिए शुक्रवार को पास में नमाज अदा करने का प्रावधान किया जा सकता है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘आज, मेरे पार्टी के कई सहयोगी और एआईयूडीएफ विधायक महत्वपूर्ण चर्चा से चूक गए क्योंकि वे नमाज अदा करने चले गए। चूंकि यह केवल शुक्रवार के लिए विशेष प्रार्थना की आवश्यकता है, इसलिए मुझे लगता है कि इसके लिए निकट में कोई प्रावधान किया जा सकता है।’’

लगभग 90 वर्ष पुरानी इस परंपरा को बंद करने का निर्णय पिछले वर्ष अगस्त में विधानसभा अध्यक्ष की अगुवाई वाली सदन की नियम समिति द्वारा लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\