लॉकडाउन में सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल: मुंबई में मुसलमानों ने की हिंदू व्यक्ति के अंतिम संस्कार में मदद, अर्थी भी बनाई

पिछले कुछ महीने से पांडुरंग उबाले लकवाग्रस्त थे. उनकी मौत सोमवार को सिवड़ी के जकरिया बंदर क्षेत्र में हो गई. वह कई दशक से मुस्लिम बहुल इस क्षेत्र में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे.

मौत I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: मुंबई में सांप्रदायिक सौहार्द्र की एक मिसाल देखने को मिली है जब सिवड़ी क्षेत्र में 72 वर्षीय एक हिंदू व्यक्ति के अंतिम संस्कार में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मदद की. बंद की वजह से मृतक के रिश्तेदारों यहां नहीं पहुंच पाए थे. पिछले कुछ महीने से पांडुरंग उबाले लकवाग्रस्त थे. उनकी मौत सोमवार को सिवड़ी के जकरिया बंदर क्षेत्र में हो गई. वह कई दशक से मुस्लिम बहुल इस क्षेत्र में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे.

सोमवार को उनकी मौत हो गई और मुंलुंड तथा बेलापुर में रहनेवाले उनके रिश्तेदार लॉकडाउन की वजह से नहीं पहुंच पाए. उबाले की पत्नी और बेटा अकेले अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने में असमर्थ थे. उन्होंने इसकी जानकारी अपने मुस्लिम पड़ोसियों को दी. इसके बाद पड़ोसी मदद के लिए आगे आए और अर्थी भी उन्होंने ही बनाई. यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच मुंबई में भीषण सड़क हादसा, एक शख्स की मौत 2 घायल

अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले आसिफ शेख ने कहा, ‘‘ हम उबाले को लंबे समय से जानते थे. वह हमारे त्योहारों में और हम उनके त्योहारों में भी हिस्सा लेते थे. हम सभी उन्हें अलविदा कहने और अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए आगे आए.’’ पिछले महीने भी उपनगरीय बांद्रा में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने अपने हिंदू पड़ोसी को कंधा देकर श्मशान गृह तक पहुंचाया. मृतक के रिश्तेदार बंद की वजह से अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today: अक्षय तृतीया के बाद सोने की कीमतों में फिर स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य बड़े शहरों में आज के 22K-24K गोल्ड के आज के ताजा रेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू