मध्य प्रदेश के मंडला जिले में नाबालिग लड़की और उसके दादा-दादी की हत्या
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में अज्ञात लोगों ने कथित रूप से एक बुजुर्ग दंपति और उनकी नाबालिग पोती की हत्या कर दी एवं उसके बाद बुजुर्ग महिला का सिर काटकर पेड़ पर लटका दिया.
मंडला, 17 मई : मध्य प्रदेश के मंडला जिले में अज्ञात लोगों ने कथित रूप से एक बुजुर्ग दंपति और उनकी नाबालिग पोती की हत्या कर दी एवं उसके बाद बुजुर्ग महिला का सिर काटकर पेड़ पर लटका दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह को स्थानीय लोगों ने 62 वर्षीय व्यक्ति, उसकी 57 वर्षीय पत्नी और 12 वर्षीय पोती को मृत पाया.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कवर ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर मोहगांव थाना क्षेत्र के पटादेई गांव में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात को हमलावरों ने इस बुजुर्ग दंपति का गला काट दिया. मोहगांव थाना प्रभारी एस एल मरकाम ने कहा कि हमलावरों ने बुजुर्ग महिला का सिर उसके घर से एक किलोमीटर दूर एक खेत में पेड़ से लटका दिया. यह भी पढ़ें : Commonwealth Games 2022: बजरंग पुनिया, रवि दहिया कुश्ती टीम के लिए चुने गए
सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह को पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और मृतक के परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2022 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

