देश की खबरें | हत्या-आत्महत्या मामला: पत्नी की हत्या के लिए तीन महीने पहले खरीदी थी बंदूक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु में कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने और कोलकाता में सास को गोली मारने के बाद आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के बारे में पुलिस ने कहा है कि वह लंबे समय से अपनी पत्नी की हत्या करने की साजिश रच रहा था और उसके लिए उसने तीन महीने पहले एक बंदूक भी खरीदी थी।

कोलकाता, 25 जून बेंगलुरु में कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने और कोलकाता में सास को गोली मारने के बाद आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के बारे में पुलिस ने कहा है कि वह लंबे समय से अपनी पत्नी की हत्या करने की साजिश रच रहा था और उसके लिए उसने तीन महीने पहले एक बंदूक भी खरीदी थी।

उन्होंने कहा कि 42 साल के चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित अग्रवाल ने मार्च में बन्दूक खरीदी थी। इसका इस्तेमाल उसने अपनी सास और आत्महत्या करने के लिए किया था लेकिन शायद लॉकडाउन के कारण वह पहले अपने मंसूबों को अंजाम नहीं दे पाया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटों के भीतर 762 नए मामले आए सामने, सूबे में अब तक साढ़े 13 हजार से अधिक हुए ठीक.

अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति ने 67 पन्नों की एक चिठ्ठी छोड़ी है जिसके अनुसार उसने अपनी पत्नी की हत्या के लिए सुपारी देने सहित सांप के जहर का इस्तेमाल करने तक के बारे में सोचा था।

अधिकारी ने बताया कि अग्रवाल ने बेंगलुरु स्थित अपने फ्लैट में अपनी पत्नी शिल्पी की संभवत: गला दबा कर हत्या कर दी। फिर उसने अपने और अपने 10 साल के बेटे के लिए खाना बनाया और रात को वहीं रुका।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटें में कोरोना के 762 नए मामले सामने आए : 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बेंगलुरु से कोलकाता पहुंचने के बाद, उसने अपने दोस्त से संपर्क किया, जिसने उसके बेटे को हवाई अड्डे से लेकर अपने भाई के यहां पहुंचा दिया।

अधिकारी ने बताया कि अग्रवाल हवाई अड्डे से टैक्सी लेकर मणिकतला पहुंचा और संभवत: वह अपनी पत्नी के फ्लैट पर भी गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम मणिकतला में लोगों से बात कर रहे हैं और इलाके में लगे सीसीटीवी की जांच करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

वहां से वह कुछ किलोमीटर दूर फूलबगान में अपने ससुराल पहुंचा, और आत्महत्या करने से पहले कथित तौर पर अपनी सास ललिता ढांढनिया (60) की हत्या कर दी।

अधिकारी ने बताया कि उसके ससुर सुभाष ढांढनिया वहां से भागे और पुलिस से संपर्क किया।

अधिकारी ने कहा कि अग्रवाल ने अपने लैपटॉप बैग में जो नोट छोड़ा था वह जांच में काफी मददगार साबित हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\