एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुणे के पूर्व पार्षद की हत्या: पार्षद की बहनों और बहनोइयों समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे नगर निगम के पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर की निर्मम हत्या की जांच कर रही पुलिस ने उनकी दो बहनों और दो बहनोइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पुणे के पूर्व पार्षद की हत्या: पार्षद की बहनों और बहनोइयों समेत चार आरोपी गिरफ्तार

पुणे, दो सितंबर पुणे नगर निगम के पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर की निर्मम हत्या की जांच कर रही पुलिस ने उनकी दो बहनों और दो बहनोइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हत्या का कारण पुरानी रंजिश, पारिवारिक और संपत्ति संबंधी विवाद माना जा रहा है।

पुणे नगर निगम को राज्य प्रशासन के अधीन लाये जाने से पहले आंदेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अविभाजित) से जुड़े थे।

पुलिस ने बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मोटरसाइकिलों पर सवार आठ. नौ लोग नाना पेट इलाके में पहुंचे और आंदेकर पर हमला कर दिया। आंदेकर पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं और उनके गले तथा सिर पर धारदार हथियारों से भी हमला किया गया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजनकुमार शर्मा ने कहा, ‘‘हमने हमले के सिलसिले में मृतक की दो बहनों और बहनोइयों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि हमले के कारणों की जांच अभी बाकी है, लेकिन प्राथमिक जांच से पुरानी दुश्मनी और पारिवारिक तथा संपत्ति संबंधी विवाद का संकेत मिलता है।’’

आरोपियों की पहचान जयंत कोमकर, गणेश कोमकर, कल्याणी और संजीवनी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आंदेकर के परिवार के सदस्यों द्वारा प्राथमिकी में चारों की संलिप्तता का आरोप लगाए जाने के बाद गिरफ्तारियां की गईं।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच विवाद रविवार को पुलिस थाने तक पहुंच गया था और घरेलू मामला होने के कारण निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच के लिए कई टीमें गठित कीं।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंदूक और धारदार हथियारों से आई चोटों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रवीण पाटिल ने कहा कि गवाहों ने दावा किया था कि कुछ गोलियां चलाई गईं, लेकिन आंदेकर के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘मृतक के कपड़ों से एक खाली कारतूस मिला है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2024 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).