एजेंसी न्यूज

Mumbai Shocker: 'इफ्तारी' के दौरान फल बांटने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या

पश्चिमी मुंबई के ओशिवारा में इफ्तारी के दौरान फल वितरण को लेकर हुए विवाद में 20 वर्षीय एक युवक की हत्या कर दी गई. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Mumbai Shocker: 'इफ्तारी' के दौरान फल बांटने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या

मुंबई, 1 अप्रैल: पश्चिमी मुंबई के ओशिवारा में इफ्तारी के दौरान फल वितरण को लेकर हुए विवाद में 20 वर्षीय एक युवक की हत्या कर दी गई. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार शाम जोगेश्वरी पश्चिम में हुई और मृतक की पहचान मोहम्मद कैफ रहीम शेख के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि जफर फिरोज खान (22) और उसके साथियों ने शेख पर हमला किया. यह भी पढ़ें : Nashik Ozar Airport Connectivity: अब नाशिक एयरपोर्ट से डायरेक्ट मिलेगी अयोध्या और श्रीनगर के लिए फ्लाइट, 35 शहरों के लिए मिलेगी उड़ानें

अधिकारी ने कहा, ‘‘विवाद के दौरान शेख ने खान को थप्पड़ मार दिया था. दोनों बच्चों के कपड़े बनाने वाली एक दुकान में काम करते थे. खान बाद में अपने दोस्तों के साथ लौटा और शेख पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2025 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).