देश की खबरें | पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फरार हुए हत्या के दोषी ने पुलिस पर किया हमला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पैरोल की शर्तों का उल्लंघन कर जंगल में छुपे हत्या के एक दोषी को पकड़ने गए पुलिस दल पर दोषी ने शुक्रवार को हमला कर दिया जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
ठाणे (महाराष्ट्र), नौ अक्टूबर पैरोल की शर्तों का उल्लंघन कर जंगल में छुपे हत्या के एक दोषी को पकड़ने गए पुलिस दल पर दोषी ने शुक्रवार को हमला कर दिया जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
अपराध शाखा से जुड़े वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे ने बताया कि घायल पुलिस कर्मी ठाणे पुलिस की अपराध शाखा यूनिट-1 के सदस्य थे और हत्या के दोषी नवनाथ गांगुर्दे को पकड़ने गए थे, जिसने एक धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया।
ठाकरे ने बताया कि नवनाथ को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई है। वह हाल ही में पैरोल पर बाहर आया और उसकी शर्तों का उल्लंघन करके फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस को उसके ठाणे जिले के सीपी तलाव इलाके में एक जंगल में छुपे होने की जानकारी मिली थी। उसे पकड़ने के लिए पुलिस सुबह करीब पांच बजे वहां पहुंची और जैसे ही उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की उसने पुलिस दल के सदस्यों पर एक धारदार हथियार से हमला कर दिया।
यह भी पढ़े | Rajasthan Shocker: भू माफिया ने पुजारी को पेट्रोल डालकर जलाया, इलाज के दौरान मौत- मुख्य आरोपी गिरफ्तार.
उन्होंने बताया कि हमले में उप-निरीक्षक दत्ता सरक और कॉन्स्टेबल आनंद बिलारे घायल हो गए।
ठाकरे ने बताया कि दोषी ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया। घायल पुलिस कर्मियों का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज हो रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)