बेंगलुरु में Munawwar Farooqui का कार्यक्रम फिर से रद्द
बेंगलुरु पुलिस ने ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ मुनव्वर फारुकी के शनिवार को होने वाले कार्यक्रम ‘डोंगरी टू नोव्हेयर’ के आयोजन की अनुमति देने से एक बार फिर इनकार कर दिया.
बेंगलुरु, 20 अगस्त : बेंगलुरु पुलिस ने ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ मुनव्वर फारुकी के शनिवार को होने वाले कार्यक्रम ‘डोंगरी टू नोव्हेयर’ के आयोजन की अनुमति देने से एक बार फिर इनकार कर दिया. पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है, क्योंकि आयोजकों ने शहर में इसके आयोजन की अनुमति नहीं ली थी.
‘जय श्री राम सेना’ संगठन ने बेंगलुरु पुलिस आयुक्त सी एच प्रताप रेड्डी के पास हास्य कलाकार फारुकी एवं आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. यह भी पढ़ें : धोखाधड़ी के मामले में गोवा पुलिस ने गुजरात के मूल निवासी को किया गिरफ्तार
संगठन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फारुकी ने अपने कार्यक्रमों में भगवान राम एवं देवी सीता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करके हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है. फारुकी को इसी आधार पर नवंबर 2021 में शहर में प्रस्तुति देने की अनुमति नहीं दी गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2022 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

