देश की खबरें | मुंबई में मध्य मार्च के बाद सामने आये कोविड-19 के सबसे कम 2,662 नए मरीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार को मध्य मार्च के बाद सबसे कम 2662 नए मामले सामने आए जबकि 78 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गयी।

मुंबई, तीन मई महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार को मध्य मार्च के बाद सबसे कम 2662 नए मामले सामने आए जबकि 78 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गयी।

बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) के आंकड़ों के अनुसार इसके साथ ही महानगर में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,58,866 हो गई है जबकि 13,408 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

शहर में गत 24 घंटे में बस 23,542 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। अब तक यहां 55,13,783 जांच की जा चुकी हैं।

सोमवार को जो नये मामले सामने आये वो 17 मार्च के बाद सबसे कम रोजाना मामले हैं। यहां 17 मार्च को 2377 मामले सामने आये थे।

सामान्यत: सोमवार को सप्ताह के अन्य दिनों की तुलना में कम मामले सामने आते हैं क्योंकि सप्ताहांत पर कोरोना वायरस जांच कम हो जाती है।

रविवार को यहां कोविड-19 के 3672 नये मामले सामने आये थे और 79 मरीजों की जान चली गयी थी। यहां मामले लगातार घट रहे हैं।

बीएमसी के अनुसार गत 24 घंटे में यहां 5,746 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही महानगर में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 5,89,619 हो गई है।

यहां इस समय 54,143 मरीज उपचाराधीन हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 89 हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\