देश की खबरें | मुंबई : मूसलाधार बारिश के कारण तुलसी झील उफान पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार को तुलसी झील उफान पर है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने आज इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई को पेयजल की आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में तुलसी झील भी शामिल है।
मुंबई, 16 जुलाई मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार को तुलसी झील उफान पर है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने आज इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई को पेयजल की आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में तुलसी झील भी शामिल है।
बीएमसी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उपनगरीय मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में स्थित तुलसी झील के पूरी तरह भरने के बाद उसमें से सुबह करीब 11 बजे पानी बाहर बहने लगा।
तुलसी झील मुंबई को पेय जल की आपूर्ति करने वाली सात झीलों में सबसे छोटी है और इसकी क्षमता 804.6 करोड़ लीटर की है। शहर को झील से रोजाना 1.8 करोड़ लीटर जलापूर्ति होती है।
बीएमसी ने बताया, ‘‘पिछले कुछ दिनों से झील के आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही थी, जिस कारण झील भरकर पानी बाहर बहने लगा।’’ उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल झील में पानी जल्दी भर गया है।
तुलसी झील के उफान पर होने पर उससे बहने वाला पानी विहार झील में जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2021 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

