देश की खबरें | मुंबई: कल्याण कासरा, कल्याण बदलापुर खंडों पर सात घंटे बाद रेल सेवाएं बहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मुंबई से सटे ठाणे जिले में कल्याण-बदलापुर और अंबरनाथ खंड के बीच बुधवार को सात घंटे बाद लोकल ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 19 जुलाई महाराष्ट्र में मुंबई से सटे ठाणे जिले में कल्याण-बदलापुर और अंबरनाथ खंड के बीच बुधवार को सात घंटे बाद लोकल ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कल्याण-कसारा मार्ग पर करीब तीन घंटे बाद रेल सेवाएं चालू हो गई हैं।

बदलापुर-अंबरनाथ खंड पर पानी भर जाने के कारण रेल सेवाएं दोपहर 11 बज कर पांच मिनट पर बंद कर दी गयी जिससे कल्याण से करजत के लिए ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गयी। मुंबई और ठाणे जिले में बुधवार को भारी वर्षा हुई।

कल्याण और कसारा के बीच ट्रैक बदलने वाला प्वॉइंट खराब हो गया, जिससे रेलवे अधिकारियों को करीब दो बजकर 40 मिनट पर ट्रेन सेवाएं बंद करनी पड़ी।

इस व्ययधान के चलते हजारों यात्रियों को बहुत असुविधा हुई । चूंकि रेल बहुत धीमी चल रही थीं या मार्ग पर रूकी थी इसलिए यात्रियों को निकटतम स्टेशन पर पहुंचने के लिए रेल लाइनों पर पैदल चलते हुए देखा गया।

मध्य रेलवे के मुंबई संभाग के संभागीय प्रबंधक रजनीश कुमार गोयल ने बताया कि अंबरनाथ बदलापुर खंड को शाम करीब छह बजे रेल यातायात के लिए खोल दिया गया।

उन्होंने बताया कि डाउन (करजत जाने वाली) लाइन को पहले बहाल किया गया और करीब आधे घंटे बाद सीएमएमटी जाने वाली अप लाइन खोली गयी।

उन्होंने कहा कि पानी भर जाने से संभाग ने एहतियात के तौर पर ट्रेन सेवाएं रोक दी। उन्होंने कहा कि अप और डाउन लाइनों पर 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलायी जा रही थीं।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवराज मानसपुरे ने बताया कि कल्याण कासरा खंड पर शाम पांच बजकर 25 मिनट पर ट्रेन सेवा बहाल की गयी।

मध्य रेलवे ने पहले बताया था कि उसने कुछ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को दिवा-पनवेल-करजत मार्ग और दौंड-मनमाड मार्ग पर भेज दिया है, इसके अलावा मुंबई और पुणे के बीच कुछ ट्रेन की यात्रा बीच में ही समाप्त कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\