Mumbai: भायखला में लिफ्ट गिरने से तीन साल का बच्चा और चार अन्य लोग घायल
दक्षिणी मुंबई के भायखला में एक इमारत की लिफ्ट गिरने से तीन साल के एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
मुंबई, 31 अक्टूबर : दक्षिणी मुंबई के भायखला में एक इमारत की लिफ्ट गिरने से तीन साल के एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात जे. जे. मार्ग पर स्थित झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) की 18 मंजिला इमारत में हुई. उन्होंने बताया कि यहां रहनेवाले लोगों ने तत्काल अग्निशमन कर्मी और पुलिस को इसकी जानकारी दी. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी की केदारनाथ यात्रा के दौरान धार्मिक स्थलों पर साधुओं का जुटान करेगी भाजपा
घायलों की पहचान हुमा खान (24), आरशा खान (सात), सोहन कादरी (तीन), नीलोफर रिजवान शेख (36) और शाहीन खान (45) के रूप में हुई है. इन्हें जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनकी हालत स्थिर है.
Tags
संबंधित खबरें
PNG Connection Guide 2026: महाराष्ट्र में पाइप वाली गैस के लिए कैसे करें आवेदन? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस, जरूरी दस्तावेज और खर्चा
Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, CM देवेंद्र फडणवीस ने 3,000 नई ST बसों को दिखाई हरी झंडी
Maharashtra Govt: महाराष्ट्र सरकार का फैसला, 25 तेंदुओं को गुजरात के रिलायंस फाउंडेशन के वंतारा केंद्र में किया गया शिफ्ट
Ashok Kharat Sex Scandal: अशोक खरात मामले में महाराष्ट्र सरकार पर भड़के राज ठाकरे, सीएम फडणवीस को घेरा, प्रकरण में कड़ी कार्रवाई की मांग की
\