Mumbai Shocker: शेयर दलाल ने 11 साल की बेटी की हत्या कर फांसी लगा ली
मध्य मुंबई स्थित अपने घर में 42 वर्षीय एक शेयर दलाल ने फांसी लगाने से पहले अपनी 11 वर्षीय बेटी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
मुंबई, 26 अप्रैल: मध्य मुंबई स्थित अपने घर में 42 वर्षीय एक शेयर दलाल ने फांसी लगाने से पहले अपनी 11 वर्षीय बेटी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि पुलिस अभी तक हत्या और आत्महत्या के पीछे की वजह का पता नहीं लगा पाई है. यह भी पढ़ें: MP Shocker: धार जिले में कुएं से मिले तीन बहनों के शव, मां लापता
उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें मृतक भूपेश पवार ने अपनी पत्नी को दोषी ठहराया है. अधिकारी के मुताबिक, पवार ने मंगलवार दोपहर लालबाग की गणेश गली में स्थित अपने घर में पहले अपनी बेटी आर्या की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की और बाद में उसी रस्सी से खुद को फांसी लगा ली.
अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त पवार की पत्नी किसी काम से बाहर गई थी। शाम करीब चार बजे घर लौटने के बाद उसे पति और बेटी के शव मिले. अधिकारी ने बताया कि पवार का परेल इलाके में एक कार्यालय था. उन्होंने कहा कि पिता और पुत्री के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2023 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

