Mumbai Rain: मुंबई में मानसून से पूर्व की पहली बारिश हुई
मुंबई के कई इलाकों में बुधवार सुबह मानसून से पूर्व की पहली बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली.
मुंबई, 5 जून : मुंबई के कई इलाकों में बुधवार सुबह मानसून से पूर्व की पहली बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली. मुंबई के कुछ हिस्सों में सुबह करीब सात बजे से हल्की बारिश शुरू हो गई.
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि दादर, कांदिवली, मगथाने, ओशिवरा, वडाला, घाटकोपर जैसे शहर के कई हिस्सों में सुबह सात से आठ बजे के बीच चार मिलीमीटर से 26 मिलीमीटर के बीच बारिश हुई. मध्य और दक्षिण मुंबई के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हुई. यह भी पढ़ें : Rajasthan Rain: राजस्थान के कुछ भागों में आंधी और हल्की बारिश के आसार
अधिकारी ने बताया कि शहर में सड़क यातायात और रेल सेवाएं सामान्य हैं. मुंबई में मानसून आमतौर पर जून के दूसरे सप्ताह में आता है. पिछले महीने मुंबई में तेज़ हवाओं के साथ बेमौसम बारिश हुई थी, जिससे घाटकोपर इलाके में एक होर्डिंग गिर गया था और कई लोगों की मौत हो गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2024 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

