Maharashtra: मुंबई पुलिस को मिली हनी सिंह के खिलाफ शिकायत, कार्यक्रम प्रबंधन एजेंसी के मालिक को पीटने का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस को गायक-रैपर यो यो हनी सिंह और उनकी टीम के सदस्यों के खिलाफ शिकायत मिली है, जिसमें उन पर एक कार्यक्रम प्रबंधन एजेंसी के मालिक का अपहरण करने और उसे पीटने का आरोप लगाया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 20 अप्रैल: मुंबई पुलिस को गायक-रैपर यो यो हनी सिंह और उनकी टीम के सदस्यों के खिलाफ शिकायत मिली है, जिसमें उन पर एक कार्यक्रम प्रबंधन एजेंसी के मालिक का अपहरण करने और उसे पीटने का आरोप लगाया गया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है. अधिकारी ने कहा कि एक कार्यक्रम के निरस्त होने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था. यह भी पढ़ें: Maharashtra: ठाणे जिले में सेवानिवृत्त जेल कर्मचारी की हत्या के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार
एक व्यक्ति ने बुधवार को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) थाने में शिकायतकर्ता के रूप में कार्यक्रम प्रबंधन एजेंसी मालिक के नाम से शिकायत दी. उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने गायक और उनकी टीम के सदस्यों पर अपहरण और हमला करने का आरोप लगाया है.
उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद बीकेसी पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ता को बुलाया, लेकिन वह अब तक पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ है. अधिकारी ने कहा कि पुलिस शिकायत की पुष्टि कर रही है और अभी तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. सिंह को "ब्राउन रंग", "देसी कलाकार" और "लुंगी डांस" जैसे गानों के लिए जाना जाता है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2023 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

