देश की खबरें | जनबल की कमी का सामना कर रही मुंबई पुलिस को सुरक्षा निगम से तीन हजार कर्मी लेने को मिली मंजूरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस बल में सिपाहियों की कमी को दूर करने के मकसद से राज्य सरकार ने महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम (एमएसएससी) से तीन हजार कर्मियों को लेने की मंजूरी दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 25 जुलाई मुंबई पुलिस बल में सिपाहियों की कमी को दूर करने के मकसद से राज्य सरकार ने महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम (एमएसएससी) से तीन हजार कर्मियों को लेने की मंजूरी दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राज्य के गृह मंत्रालय ने इस बाबत सोमवार को एक आदेश जारी किया है।
आदेश में उल्लेख किया गया कि मुंबई पुलिस बल दिन प्रति दिन के कार्य के लिए जनबल की कमी का सामना कर रहा है क्योंकि सिपाहियों के लिए स्वीकृत 40,626 पदों में से 10 हजार पद खाली पड़े हुए हैं।
जनवरी 2021 में राज्य सरकार के एक आदेश के बाद मुंबई पुलिस ने सिपाहियों के 7,076 और चालक के 994 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी।
आदेश के मुताबिक, ये कर्मी दो वर्ष के कठोर प्रशिक्षण के बाद बल में शामिल किए जाएंगे।
इन पदों के भरने के बाद भी तीन हजार कर्मियों की कमी है।
इन पदों को भरने के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त ने राज्य के गृह विभाग से एमएसएससी से तीन हजार कर्मी देने का आधिकारिक अनुरोध किया था।
आदेश में बताया गया कि अनुरोध मंजूर करते हुए राज्य सरकार ने 11 महीने की अवधि के लिए एमएसएससी से तीन हजार कर्मियों को देने पर मंजूरी प्रदान कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)