देश की खबरें | मुंबई पुलिस ने 100 से अधिक मामलों में शामिल रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और गुजरात सहित कई राज्यों में 100 से अधिक मामलों में शामिल चोरों के एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 17 जनवरी मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और गुजरात सहित कई राज्यों में 100 से अधिक मामलों में शामिल चोरों के एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि दिल्ली के अपराधी शहर और आसपास के ठाणे जिले में घरों को निशाना बनाने के बाद विमान और राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा करते थे। गिरोह के दो अन्य सदस्य फरार हैं।
पुलिस को 11 जनवरी को मलाड के पश्चिमी उपनगर में लिबर्टी गार्डन सोसायटी में सेंधमारी की शिकायत मिलने के बाद गिरफ्तारियां की गईं।
अधिकारी ने कहा कि मलाड पुलिस की एक विशेष टीम ने सोसायटी परिसर और अपराध स्थल की ओर जाने वाली सड़कों पर लगे 70-80 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की और तकनीकी डेटा पर काम करना शुरू किया।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने पूर्वी मुंबई के कुर्ला में एक लॉज में गिरोह के सदस्यों के ठिकाने का पता लगाया। लेकिन जब वे उस स्थान पर पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि पांच लोग राजधानी एक्सप्रेस में सवार होने के लिए पहले ही मुंबई सेंट्रल के लिए रवाना हो चुके हैं।
अधिकारी ने कहा, “टीम ने राजधानी एक्सप्रेस में रेलवे पुलिस के सहयोग से सोमवार को मध्य प्रदेश के रतलाम स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। उन्हें मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।”
अधिकारी ने कहा कि गिरोह के दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका, क्योंकि वे दिल्ली के लिए उड़ान भर चुके थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2023 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

