देश की खबरें | मुंबई पुलिस ने शाहरुख खान को धमकी मामले में रायपुर से एक अधिवक्ता को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को पिछले सप्ताह जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में मुंबई पुलिस ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रायपुर, 12 नवंबर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को पिछले सप्ताह जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में मुंबई पुलिस ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस ने आज सुबह रायपुर पुलिस को सूचित किया कि उन्होंने शाहरुख खान को धमकी भरे कॉल से संबंधित अपनी जांच के तहत यहां पंडरी पुलिस थाना क्षेत्र से फैजान खान को गिरफ्तार किया है।

सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शाहरुख खान को धमकी भरा कॉल फैजान के नाम से पंजीकृत फोन नंबर से किया गया था।

मुंबई पुलिस ने सात नवंबर को मामले की जांच के दौरान रायपुर का दौरा किया था और फैजान खान को पूछताछ के लिए बुलाया था।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान फैजान ने पुलिस को बताया था कि उसका फोन खो गया था और उसने इस संबंध में दो नवंबर को यहां खमारडीह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस फैजान को रायपुर की एक अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\