देश की खबरें | मुंबई: तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, वृद्ध महिला और बच्ची की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 27 अगस्त दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तीन मंजिला एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया जिससे एक वृद्ध महिला और 12 साल की एक बच्ची की मौत हो गई।

निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस: पंजाब में शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान: 27 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि घटना अपराह्न लगभग एक बजे हुई।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा, “शुक्लाजी स्ट्रीट पर स्थित एक पुरानी इमारत का शौचालय का हिस्सा गिर गया।”

यह भी पढ़े | Coronavirus in Punjab: सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को दिया सख्त निर्देश, राज्य में 6:30 बजे तक बंद हों शराब की दुकानें.

उन्होंने कहा, “आलिया रियासत कुरैशी नामक बच्ची 70 वर्षीय वृद्ध महिला नूर कुरैशी को मलबे के नीचे से निकाला गया था। उन्हें जे जे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”

अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान अब भी जारी है।

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि दोपहर में चेम्बूर और देवनार क्षेत्र में भी रिहायशी इमारतों के हिस्से गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं घायल हो गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)