एजेंसी न्यूज

Mumbai: आवासीय इमारत में कार पार्किंग की लिफ्ट गिरने से एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल

मुंबई के बोरीवली पश्चिम क्षेत्र में शनिवार को 21 मंजिला आवासीय इमारत में कार पार्किंग की लिफ्ट गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मुंबई अग्निशमन विभाग ने बताया कि यह हादसा पूर्वाह्न करीब 11 बजे लिंक रोड स्थित प्रथमेश बिल्डिंग में हुआ.

Mumbai: आवासीय इमारत में कार पार्किंग की लिफ्ट गिरने से एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल
Representational Image | PTI

मुंबई, 31 मई : मुंबई के बोरीवली पश्चिम क्षेत्र में शनिवार को 21 मंजिला आवासीय इमारत में कार पार्किंग की लिफ्ट गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मुंबई अग्निशमन विभाग ने बताया कि यह हादसा पूर्वाह्न करीब 11 बजे लिंक रोड स्थित प्रथमेश बिल्डिंग में हुआ.

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि कार लिफ्ट सात मीटर गहरे गड्ढे में गिर गई, जिससे दो लोग फंस गए. नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि शुभम मदमलाल धुरी (30) और सुनजीत यादव (45) को अग्निशमन कर्मियों ने बचाया और उन्हें बीएमसी द्वारा संचालित निकटवर्ती शताब्दी अस्पताल ले जाया गया. यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: उच्चतम न्यायालय से राहत के बाद तीन नौकरशाहों समेत छह आरोपी जेल से रिहा

उन्होंने बताया, ‘‘अस्पताल के एक चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार धुरी को ‘मृत’ घोषित कर दिया गया तथा सिर में लगी चोट से जूझ रहे यादव की हालत स्थिर है.’’ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2025 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).