देश की खबरें | मुंबई: होली के समुद्र में नहाने गए पांच लड़कों में से एक की डूबने से मौत, एक अन्य लापता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. होली खेलने के बाद समुद्र में नहाने गए पांच लड़कों के समूह में से एक लड़के की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य लापता है। बचावकर्मी तीन अन्य लड़कों को बचाने में सफल रहे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 25 मार्च होली खेलने के बाद समुद्र में नहाने गए पांच लड़कों के समूह में से एक लड़के की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य लापता है। बचावकर्मी तीन अन्य लड़कों को बचाने में सफल रहे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर को हुई जब पांच लड़कों का एक समूह होली खेलने के बाद माहिम और शिवाजी पार्क तट के बीच समुद्र में तैरने गया।
उन्होंने कहा, ‘‘उनमें से कुछ गहरे पानी में चले गए जहां वे डूबने लगे, जिसे देखकर उनके दोस्त मदद के लिए दौड़े, लेकिन वे भी तैरने के लिए संघर्ष करने लगे।’’
उन्होंने बताया कि माहिम में हिंदुजा अस्पताल के पास चौपाटी पर तैनात बचावकर्मियों ने चार लड़कों को समुद्र से बाहर निकाला, जबकि एक लड़का लापता है।
उन्होंने कहा, ‘‘बचाए गए लोगों को हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान हर्ष किंजले (19) को मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य सुरक्षित हैं जबकि उनके दोस्त की हालत स्थिर है।’’
उन्होंने बताया कि देर शाम अंधेरा होने के कारण तलाश एवं बचाव अभियान को रोक दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2024 12:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

