देश की खबरें | मुंबई को चार जून को कोविशील्ड की 87,000 खुराकें मिलने की संभावना : महापौर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीएमसी की महापौर किशोरी पेडनेकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुंबई को शुक्रवार को कोविशील्ड की 87,000 खुराकें मिलने की संभावना है और इसके अगले दिन टीकाकरण अभियान बहाल हो जाएगा।
मुंबई, तीन जून बीएमसी की महापौर किशोरी पेडनेकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुंबई को शुक्रवार को कोविशील्ड की 87,000 खुराकें मिलने की संभावना है और इसके अगले दिन टीकाकरण अभियान बहाल हो जाएगा।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पूर्व में बताया था कि टीके की पर्याप्त खुराकें उपलब्ध नहीं रहने के कारण मुंबई में बीएमसी और महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित केंद्रों पर बृहस्पतिवार को टीकाकरण अभियान रोक दिया गया गया।
मुंबई में कोविड-19 टीकाकरण के लिए कुल 342 केंद्र में 243 का संचालन बीएमसी और 20 का संचालन राज्य सरकार कर रही है।
पेडनेकर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि शुक्रवार को कोविशील्ड टीके की 87,000 खुराकें मिलने की संभावना है जिसके अगले दिन टीकाकरण अभियान बहाल हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले छात्रों को अगस्त तक टीके की दोनों खुराकें देने के प्रयास किए जाएंगे।
महापौर ने कहा कि बीएमसी किसी एजेंट से कोविड-19 रोधी टीके की खरीदारी नहीं करेगी।
बीएमसी के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में अब तक 33,74,261 लोगों को टीके की खुराकें दी गयी हैं। इनमें से 49,833 खुराकें बुधवार को दी गयी।
मुंबई में म्यूकर मायकोसिस (ब्लैक फंगस) के तेजी से बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए पेडनेकर ने कहा कि बीएमसी ने बीमारी के उपचार के लिए जरूरी दवा की खरीदारी की है। फंगल संक्रमण को रोकने के लिए समुचित कदम उठाए जा रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2021 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

