WPL-2023: गेंदबाजी में विविधता का फायदा उठा रही है मुंबई इंडियन्स की टीम- इसी वोंग

मुंबई इंडियन्स के महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के बाद टीम की तेज गेंदबाज इसी वोंग ने संकेत दिए कि गेंदबाजी आक्रमण में विविधता ने टूर्नामेंट में टीम को मजबूती प्रदान की है. मुंबई इंडियन्स के प्रदर्शन में वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज की अहम भूमिका रही है.

isi wong

मुंबई, 10 मार्च : मुंबई इंडियन्स के महिला प्रीमियर लीग (WPL) में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के बाद टीम की तेज गेंदबाज इसी वोंग ने संकेत दिए कि गेंदबाजी आक्रमण में विविधता ने टूर्नामेंट में टीम को मजबूती प्रदान की है. मुंबई इंडियन्स के प्रदर्शन में वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज की अहम भूमिका रही है. उन्होंने गुजरात जाइंट्स के खिलाफ 47 रन की पारी के साथ शुरुआत की और फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ तीन विकेट चटकाने के अलावा नाबाद 77 रन बनाए. गुरुवार को मैथ्यूज ने 19 रन पर तीन विकेट चटकाने के अलावा 32 रन की तेजतर्रार पारी खेली जिससे मुंबई इंडियन्स ने पांच ओवर शेष रहते दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया.

वोंग ने भी गुरुवार को दिल्ली के खिलाफ तीन विकेट चटकाए. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे गेंदबाजी आक्रमण में काफी विविधता है. हमारे पास बाएं हाथ की स्पिनर, ऑफ स्पिनर, लेग स्पिनर हैं. हमारे पास तेज गेंदबाजी में भी विविधता है. वोंग ने कहा, ‘‘हमने सभी विभागों को ध्यान में रखा है. इससे हमें लचीलापन अपनाने का मौका मिलता है. हरमनप्रीत (कौर) ने शानदार काम किया है. हेली और हरमन ने आरसीबी के खिलाफ हमें सही समय पर वापसी दिलाई और हम अपने गेंदबाजी आक्रमण में विविधता के कारण ऐसा कर पाए.’’ यह भी पढ़ें : Legends League Cricket Masters: आज से शुरू होगा लीजेंड्स लीग क्रिकेट, पहले मैच में इंडिया महाराजा का सामना एशिया लायंस से होगा

वोंग ने कहा कि मुंबई इंडियन्स की टीम इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं कर सकती थी. दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच जोनाथन बैटी ने कहा कि 20 से कुछ अधिक रन पर सात विकेट गंवाना उनकी टीम के मैच हारने का कारण था. उन्होंने कहा, ‘‘पूरा श्रेय मुंबई इंडियंस को जाता है जिन्होंने नई गेंद से काफी अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने हमें पावरप्ले में खुलकर नहीं खेलने दिया.’’ बैटी ने कहा, ‘‘हम 12 ओवर के बाद तीन विकेट पर 80 रन बनाकर अच्छी तरह उबर रहे थे लेकिन फिर हमने 24 रन पर सात विकेट खो दिए और केवल 18 ओवर बल्लेबाजी की. दो ओवर नहीं खेल पाने का नुकसान हुआ.’’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लिश गेंदबाजों को दिखाया दिन में तारे, टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 412 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND U19 vs ENG U19, Under19 World Cup Final Match Live Toss And Scorecard: हरारे में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\