देश की खबरें | मुंबई, पड़ोसी इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह तक भारी बारिश जारी रहेगी : आईएमडी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक विशेष बुलेटिन में कहा है कि मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह तक भारी बारिश जारी रहेगी।
नयी दिल्ली, पांच अगस्त भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक विशेष बुलेटिन में कहा है कि मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह तक भारी बारिश जारी रहेगी।
बुधवार को लगातार भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मुंबई और पड़ोसी ठाणे तथा पालघर जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ। भारी बारिश के कारण उपनगरीय ट्रेन और बस सेवाएं भी बाधित हुईं।
यह भी पढ़े | बेरूत ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 113 हुई: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
एक अधिकारी ने कहा कि रायगढ़ जिले में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट में तैनात उच्च क्षमता वाली तीन क्रेन तेज हवाओं के कारण उलट गयी, लेकिन इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
आईएमडी के अनुसार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मुंबई में भारी बारिश (20 सेमी से भी ज्यादा) हुई। कोलाबा में 22.9 सेमी, सांताक्रूज़ में 8.8 सेमी बारिश दर्ज की गई।
यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: पीएम मोदी की मां हीराबेन ने टीवी पर देखा भूमिपूजन समारोह, हाथ जोड़े आईं नजर.
हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई और कोलाबा में शाम करीब पांच बजे 107 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
विशेष बुलेटिन के अनुसार मुंबई और कोंकण तट से सटे इलाकों में सुबह तक 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। उसके बाद हवा की गति में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)