देश की खबरें | मुंबई का है शिवसेना से घनिष्ठ संबंध : अनिल परब
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोल्हापुर, 19 नवंबर महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब ने 2022 के बीएमसी चुनाव में जीत के भाजपा के दावे के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि मुंबई के लोग विगत 25 साल से शिवसेना से प्यार करते आए हैं और वे जानते हैं कि किसका समर्थन किया जाए।

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कल विश्वास व्यक्त किया था कि उनकी पार्टी 2022 में होने वाला बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का चुनाव जीतेगी और नगर निकाय से उद्धव ठाकरे नीत पार्टी को अपदस्थ कर देगी।

यह भी पढ़े | Indira Priyadarshini Nature Safari Mohraenga’ Inauguration Live Streaming: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल राज्य के नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन का कर रहे है उद्घाटन, यहां देखें लाइव.

नगर निकाय पर पिछले दो दशक से अधिक समय से शिवसेना का कब्जा है।

परब ने कहा कि मुंबई शिवसेना से प्यार करती है। मुंबई पिछले 25 साल से (शिवसेना से) प्यार करती आई है। बहुत से लोग आए, कई घोषणाएं कीं और गायब हो गए। लेकिन मुंबई ने कभी शिवसेना से नाता नहीं तोड़ा।

यह भी पढ़े | Sadananda Gowda Tests Positive for Covid-19: केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी.

शिवसेना नेता ने कहा कि उनकी पार्टी एकमात्र पार्टी है जो हर समय मुंबई के लोगों के साथ खड़ी रही है।

उन्होंने कहा कि मुंबई के लोग जानते हैं कि किसका समर्थन किया जाए। देखते हैं, चुनाव नजदीक है, पता चल जाएगा।

फडणवीस ने शिवसेना पर बुधवार को निशाना साधते हुए बीएमसी को भ्रष्टाचार का अड्डा करार दिया था और कहा था कि बीएसमी में ‘कुछ लोगों की जान अटकी हुई है’ और उन्हें मुंबई के लोगों के हित में सत्ता से उखाड़ फेंकने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)