एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुम्बई के बाजार में लगी आग को 18 घंटे बाद भी बुझाने का काम जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में एक बाजार में तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी आग बुझाने का काम 18 घंटे बाद भी जारी है।

देश की खबरें | मुम्बई के बाजार में लगी आग को 18 घंटे बाद भी बुझाने का काम जारी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, पांच अक्टूबर दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में एक बाजार में तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी आग बुझाने का काम 18 घंटे बाद भी जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान दमकल विभाग का एक कर्मी भी घायल हो गया।

यह भी पढ़े | MP Bye-Polls 2020: कांग्रेस ने बीजेपी पर तेज किया हमला, लैपटॉप खरीदी में गड़बड़ी की जताई आशंका.

अधिकारियों के मुताबिक मस्जिद बंदर इलाके में जामा मस्जिद के पास स्थित तीन मंजिला इमारत में रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे आग लगी थी।

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में आग ‘तीसरी श्रेणी’ की थी, जो बाद में ‘चौथी श्रेणी’ में बदल गई।

यह भी पढ़े | Mayawati Attacks Yogi Government: मायावती ने साधा योगी सरकार पर निशाना, अहंकारी व तानाशाही रवैया बदलने की दी सलाह.

उन्होंने बताया कि दमकल की 16 गाड़ियां, अनेक ‘जम्बो वॉटर टैंकर’, तीन ‘टर्न टेबल’ सीढ़ियां और एक एम्बुलेंस मौके पर मौजूद है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी है, जिससे इलाके में घना धुआं छा गया है।

अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान 40 वर्षीय एक दमकल कर्मी घायल हो गया, जिसे नजदीकी सरकारी जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2020 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).