Mumbai: बांद्रा इलाके में झुग्गी बस्ती में तड़के 4.40 बजे लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई के बांद्रा इलाके में बुधवार तड़के एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Fire Representative (Photo Credit: Pixabay)

मुंबई, 17 मई: मुंबई के बांद्रा इलाके में बुधवार तड़के एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नरगिस दत्त रोड पर स्थित झुग्गी बस्ती में तड़के 4.40 बजे लगी आग में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. नगर निकाय के एक अधिकारी के मुताबिक, आग भूतल और पहली मंजिल की सात-आठ झुग्गी झोपड़ियों तक सीमित रही. यह भी पढ़ें: WB Firecracker Factory Blast Update: पश्चिम बंगाल में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, कई जख्मी

उन्होंने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियों, पानी के सात टैंकर और कई अन्य अग्निशमन उपकरणों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. अधिकारी के अनुसार, “आग में किसी को कोई नुकसान पहुंचने की फिलहाल कोई खबर नहीं है.” उन्होंने कहा कि दमकल विभाग आग पर काबू पाने के हर संभव प्रयास कर रहा है. अधिकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में लाडकी बहनों को एक और मौका, e-KYC की समय सीमा 30 अप्रैल तक बढ़ी, ऐसे करें पूरी प्रक्रिया

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट