Mumbai: कक्षा आठ की छात्रा से दो सहपाठियों ने किया बलात्कार, मामला दर्ज
मुंबई के माटुंगा इलाके में स्थित एक निकाय स्कूल की कक्षा में दो लड़कों ने 13 वर्ष की अपनी सहपाठी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने दोनों किशोरों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है. यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी.
मुंबई, 2 दिसंबर : मुंबई के माटुंगा इलाके में स्थित एक निकाय स्कूल की कक्षा में दो लड़कों ने 13 वर्ष की अपनी सहपाठी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने दोनों किशोरों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है. यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी. अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार को हुई.
माटुंगा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लड़की का उसके दो सहपाठियों ने तब यौन उत्पीड़न किया, जब उनके अन्य सहपाठी नृत्य अभ्यास के लिए कक्षा से बाहर गए थे. इस स्थिति का फायदा उठाकर दोनों आरोपी इस अपराध में लिप्त हुए.’’ उन्होंने कहा कि पीड़िता और आरोपी आठवीं कक्षा के छात्र हैं. अधिकारी ने कहा, ‘‘इस घटना ने लड़की को झकझोर कर रख दिया और उसने इस बारे में अपने परिवार के सदस्यों को बताया जिन्होंने तुरंत आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी.’’ यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में तेंदुए के हमले में चार घायल, अस्पताल में भर्ती
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर लड़कों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डीए और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. अधिकारी ने बताया कि नाबालिग आरोपियों को एक किशोर अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें दक्षिण मुंबई के डोंगरी में किशोर हिरासत केंद्र भेज दिया और आगे की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2022 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

