देश की खबरें | मुंबई भाजपा के प्रमुख आशीष शेलार ने राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के प्रमुख एवं विधायक आशीष शेलार ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से उनके दक्षिण मुंबई स्थित आवास पर मुलाकात की।

मुंबई, 24 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के प्रमुख एवं विधायक आशीष शेलार ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से उनके दक्षिण मुंबई स्थित आवास पर मुलाकात की।

हालांकि, बैठक में क्या बातचीत हुई, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को मुंबई में राकांपा अध्यक्ष से मुलाकात करने वाले हैं।

केजरीवाल ने बुधवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और दिल्ली में नौकरशाहों के तबादले पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) की लड़ाई में विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं का समर्थन मांगा।

शेलार और पवार प्रतिद्वंद्वी दलों से हैं, लेकिन जब मुंबई क्रिकेट या खेल की शीर्ष संस्था पर नियंत्रण की बात आती है तब वे एक साथ नजर आते हैं।

बांद्रा पश्चिम से भाजपा विधायक शेलार लगभग एक दशक से क्रिकेट राजनीति की दुनिया में रहे हैं, जबकि पवार पूर्व में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष के रूप में सेवा दे चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\