देश की खबरें | मुंबई: कोविड-19 पाबंदियों के उल्लंघन पर मनसे के 4 नेता गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम जनता के लिए स्थानीय (लोकल) रेल सेवा बहाल करने की मांग को लेकर ट्रेन पर चढ़ने के एक दिन बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के महासचिव संदीप देशपांडे और पार्टी के तीन अन्य नेताओं को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। रेलवे पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 22 सितंबर आम जनता के लिए स्थानीय (लोकल) रेल सेवा बहाल करने की मांग को लेकर ट्रेन पर चढ़ने के एक दिन बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के महासचिव संदीप देशपांडे और पार्टी के तीन अन्य नेताओं को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। रेलवे पुलिस ने यह जानकारी दी।
देशपांडे समेत राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे के कुछ अन्य नेताओं ने सोमवार को अपने विरोध प्रदर्शन को “सविनय कायदेभंग” नाम दिया और मध्य रेलवे के मार्ग पर शेलू और कर्जत स्टेशन के बीच स्थानीय ट्रेन में यात्रा की।
यह भी पढ़े | Murder In Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 300 रुपये के लिए दोस्त की कर दी हत्या.
कोविड-19 के मद्देनजर, मुंबई और उपनगरों में स्थानीय रेल सेवा इस समय केवल आवश्यक सेवा और सरकारी कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही है।
मनसे के नेताओं ने आम नागरिकों के लिए रेल सेवा बहाल करने की मांग की।
अधिकारी ने कहा कि देशपांडे और मनसे के अन्य नेताओं को मंगलवार को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि कर्जत जीआरपी में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता, आपदा प्रबंधन कानून, भारतीय रेलवे अधिनियम और महाराष्ट्र के कोविड-19 रोकथाम प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)