विदेश की खबरें | मुखर्जी भारत और अमेरिका के मिलकर वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में विश्वास रखते थे : बाइडेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह भारत और अमेरिका के एक साथ मिलकर वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में विश्वास रखते थे।

वाशिंगटन, एक सितम्बर अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह भारत और अमेरिका के एक साथ मिलकर वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में विश्वास रखते थे।

अमेरिका के कई प्रमुख नेताओं और संगठनों ने भी मुखर्जी के निधन पर शोक जताया और कहा कि भारत के महान राजनेता और विद्वान के तौर पर उन्हें याद किया जाएगा।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: एस्ट्राजेनेका का कोरोना वैक्सीन सफलता के बेहद करीब, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्लिनिकल ट्रायल पर कही ये बड़ी बात.

मुखर्जी (84) का सोमवार की शाम को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह पिछले 21 दिन से अस्पताल में भर्ती थे।

बाइडेन ने कहा, ‘‘ (पूर्व) राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी एक लोक सेवक थे, जिन्होंने वैश्विक चुनौतियों से निपटने में हमारे दोनों राष्ट्रों के महत्व पर गहरा विश्वास किया। जिल (बाइडेन की पत्नी) और मैं उनके निधन की खबर से दुखी हैं। उनके प्रियजनों और भारतीय लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।’’

यह भी पढ़े | Mike Pompeo Attacks China Over Freedom: अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ का चीन पर बड़ा हमला कहा- पूरी दुनिया में स्वतंत्रता को कम करने के लिए कर रहा है काम.

अमेरिका के विदेश उप मंत्री स्टीफन बेगुन ने कहा कि अमेरिका-भारत की मजबूत साझेदारी मुखर्जी की कई स्थायी विरासतों में से एक होगी।

शीर्ष राजनयिक ने कहा, ‘‘ भारत के महान राजनेता और विद्वान के तौर पर उन्हें याद किया जाएगा। जब वह मंत्री थे, उन्होंने अमेरिका और भारत के संबंधों को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’

‘यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल’ ने ट्वीट किया कि मुखर्जी के निधन से, भारत ने एक महान राजनेता खो दिया। वह अमेरिका-भारत के संबंधों के समर्थक थे।

अमेरिका में ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ ने मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख और गंभीर संवेदना व्यक्त की।

वहीं नॉर्थ अमेरिका तेलुगु सोसाइटी ने कहा कि मुखर्जी अपने काम की एक समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\