देश की खबरें | राजस्थान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश भाकर को हाटाया गया, गणेश घोघरा होंगे नए अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय युवा कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत करने वाले सचिन पायलट के साथ जा चुके प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश भाकर को मंगलवार को पद हटा दिया और गणेश घोघरा को नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई भारतीय युवा कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत करने वाले सचिन पायलट के साथ जा चुके प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश भाकर को मंगलवार को पद हटा दिया और गणेश घोघरा को नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा एक्शन, राजस्थान के डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया.

सूत्रों के मुताबिक युवा कांग्रेस ने कांग्रेस के आलाकमान के साथ बातचीत के बाद विधायक भाकर के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बनाया है और जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है।

भाकर खुलकर पायलट के साथ खड़े हैं और सोमवार एवं मंगलवार को जयपुर में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठकों में शामिल नहीं हुए थे।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट को राजस्थान PCC चीफ पद से हटाया गया, उनकी जगह गोविंद डोटासरा को किया गया नियुक्त: रणदीप सिंह सुरजेवाला: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधते हुए सोमवार को ट्वीट किया था कि ‘‘हमें गहलोत की गुलामी मंजूर नहीं है।’’

भाकर ने कहा था, ‘‘जिंदा हो तो जिंदा नजर आना जरूरी है,उसूलों पर आंच आए तो टकराना जरूरी है। कांग्रेस में निष्ठा का मतलब है अशोक गहलोत की गुलामी। वो हमें मंजूर नहीं।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट